राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मांग पर सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उससे जुड़े संगठनों के कार्यालयों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. बीजेपी विधायक संघ से जुड़े लोगों के व्यक्तिगत सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं. इससे पहले राजस्थान विधानसभा में बुधवार को आरएसएस के पदाधिकारियों एवं दफ्तरों पर आतंकी हमले की आशंकाओं पर आईबी अलर्ट का मामला गूंजा.
बीजेपी विधायक दल के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने यह मामला उठाया. उन्होंने कहा कि आईबी की रिपोर्ट में राजस्थान,पंजाब और महाराष्ट्र में संघ के नेता और दफ्तरों पर आतंकी हमले का खतरा है. उन्होंने कहा कि आईबी ने राजस्थान सरकार को भी अलर्ट कर दिया है कि आतंकी संगठन हमलों को अंजाम देने के लिए IED से लदे वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य को आईबी अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए.
ये भी पढ़ें- '
राठौड़ ने कहा कि और महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था की गई है और राजस्थान में भी इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
शरत कुमार