पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. तरन तारन जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है और अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गाँव नौशेरा पन्नुआ में फिरोजपुर पुलिस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.