पंजाब में किसानों का आंदोलन एक बार फिर से तेज होता जा रहा है और विभिन्न हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. संगरूर और मोगा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया है. संगरूर में किसान आंदोलन के सातवें दिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए और एसएसपी कार्यालय का घेराव करने मुख्य गेट तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा.