एक वीडियो पर बुरे फंसे हैं बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह. हरभजन सिंह ने कल एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में नशे की हालत में दो युवा दिख रहे हैं. लेकिन बाद में पता चला कि वीडियो पंजाब का है ही नहीं. पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है. इसके बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.