पंजाब के लुधियाना में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लाडवाल के गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीतू की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. यह वारदात कल देर रात उस समय हुई जब नवतेज सिंह अपनी इनोवा कार से वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने कार पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं.