पंजाब के लुधियाना से एक बेहद ही चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ के लाडोवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनेवाल गाँव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात कल देर रात उस समय हुई जब पूर्व सरपंच नवतेज सिंह अपनी इनोवा कार से अपने खेतों से होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.