प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है. यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड में हुए कथित घोटाले के मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. ईडी की टीमें पंजाब और चंडीगढ़ के लगभग 26 ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, मोहाली और लुधियाना में भी छापे मारे गए हैं.