केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब में 'मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन के अवसर पर राज्य की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पंजाब को नशे की समस्या से कोई पूरी तरह मुक्त करा सकता है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है. अमित शाह ने उदाहरण देते हुए कहा कि हमने पहले भी कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में इस तरह के बड़े बदलाव करके दिखाए हैं.