मूसेवाला हत्याकांड पर बोले AAP नेता- पंजाब में ऐसे एक्सीडेंट होते रहते हैं

पूर्व डीजीपी और आप नेता आईडी भंडारी ने मूसेवाला हत्याकांड पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला को सुरक्षा दी गई थी, लेकिन वे उसे साथ लेकर नहीं चले.

Advertisement
मूसेवाला हत्याकांड मूसेवाला हत्याकांड

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST
  • आप नेता ने सिंगर की बता दी गलती
  • सुरक्षा साथ ना ले जाना बताई बड़ी चूक

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब की आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रखा है. कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. इस बीच हिमाचल के आप नेता और पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कह दिया है कि पंजाब में तो ऐसे एक्सीडेंट होते रहते हैं.

आईडी भंडारी ने यहां तक कह दिया कि इस घटना में भी मूसेवाला की ही गलती रही है. उन्हें सुरक्षाकर्मी और बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई थी, लेकिन हादसे वाले दिन वे साथ लेकर कुछ नहीं गए. वे कहते हैं कि पंजाब में इस तरह के एक्सीडेंट होते रहते हैं. उनको बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई थी और उन्हें सुरक्षाकर्मी भी मुहैया करवाए गए थे, लेकिन वे ना तो बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर गए और ना ही सुरक्षाकर्मी अपने साथ लेकर चले.

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि आप नेता सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. उन्होंने वहां पर पार्टी द्वारा चलाई गई गतिविधियों की जानकारी पार्टी के वर्करों के साथ साझा की थी. उस कार्यक्रम के बाद ही मीडिया ने उनसे कुछ सवाल पूछे थे. एक सवाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या और पंजाब की वर्तमान कानून व्यवस्था को लेकर भी पूछ लिया गया. उसी सवाल पर आईडी भंडारी ये विवादित बयान दे गए. अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

इस मामले में पुलिस जांच की बात करें तो सोमवार को जांच एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी. उन्होंने केकड़ा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया  था. बताया गया कि इस केकड़ा ने ही हादसे वाले दिन शूटरों के लिए गाड़ी मुहैया करवाई थी. इसके अलावा मूसेवाला के घर पर फैन बन भी ये केकड़ा गया था. उसने सिंगर के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई थी और 45 मिनट तक उसके घर के बाहर भी रहा. बाद में जैसे ही मूसेवाला अपने घर से बाहर निकला, इस केकड़ा ने खबरी बन ये इनपुट अपने साथियों को दे दिया जिन्होंने बाद में बीच सड़क पर सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी.

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कारण की बात करें तो दुश्मनी एक बड़ी वजह मानी जा रही है. इस हमले का मास्टरमांड कनाडा में बैठा गोल्डी बरार बताया जा रहा है. गोल्डी बरार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »