पंजाबः सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे, कहा- हत्या के मास्टरमाइंड अब भी फरार

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मैं आज यहां आया हूं क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. पिछले 10 महीनों से कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है. पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि मामले को दबाया जा रहा है.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फाइल फोटो) सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 08 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर धरना दिया. इस दौरान उन्होंने इंसाफ की मांग की. साथ ही कहा कि उनके बेटे की हत्या के मास्टरमाइंड अभी भी फरार हैं. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा "कुछ भी ठोस नहीं" किया गया है. मर्डर के मास्टरमाइंड फरार हैं. बलकौर सिंह से जब ये पूछा गया कि क्या वह सीबीआई जांच की मांग करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सीबीआई जांच होनी चाहिए. 

Advertisement

इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अन्य कांग्रेस के नेता भी सिद्दधू मूसेवाला के पेरेंट्स के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए. हालांकि मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आश्वासन के बाद विरोध समाप्त कर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 मार्च के बाद उनसे मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे.

बलकौर सिंह ने मंत्री को बताया कि पूर्व में भी आश्वासन दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आया हूं क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. पिछले 10 महीनों से कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है. पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि मामले को दबाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महत्वपूर्ण गवाहों का सफाया किया जा रहा है और हमारे पक्ष में कुछ भी नहीं जा रहा है.

Advertisement

मूसेवाला के पेरेंट्स ने कहा कि जब तक विधानसभा सत्र चलेगा वे विधानसभा भवन के बाहर बैठेंगे, लेकिन मंत्री के उनसे बात करने के लिए आने के बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया. धालीवाल ने उनसे कहा कि यह आपकी अपनी सरकार है, आपको किसी धरने पर बैठने की जरूरत नहीं है. हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे.उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे.

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि पांच आरोपियों को विदेशों से लाना है.  राज्य सरकार पहले से ही केंद्र और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है. मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.


सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »