OSD केस में CBI ने भेजा सभी नामजद लोगों को समन, पंजाब CM मान बोले- चुनाव होने वाले हैं

पंजाब OSD मामले में CBI ने FIR में नामजद सभी लोगों को समन भेजा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन छापेमारी से ऐसा लग रहा है कि पंजाब में चुनाव होने वाले हैं.

Advertisement
भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाया आरोप  (Photo-ITG) भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाया आरोप (Photo-ITG)

मुनीष पांडे / असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

पंजाब OSD मामले में CBI ने FIR में नामजद सभी लोगों को समन भेजा है. वहीं, पंजाब में हुई CBI की रेड को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आज बड़ा बयान दिया था. मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि CBI की रेड से ही पता चल गया है कि पंजाब में चुनाव होने वाले हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका काम करने का यही तरीका है. उन्होंने कहा कि हर जगह चुनाव से दो-तीन महीने पहले बड़े नेताओं, उनके सहयोगियों या परिवार के सदस्यों के खिलाफ रेड करवाई जाती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसी से पता चल रहा है कि पंजाब में चुनाव होने वाले हैं. 

Advertisement

CBI को रेड में क्या मिला: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि CBI की रेड के दौरान एजेंसी को कुछ नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि CBI की टीम ने करीब 7-8 घंटे तक घर की तलाशी ली लेकिन अंत में खाली हाथ लौटी. मान ने कहा कि अब CBI क्लीन चिट देगी. उन्होंने कहा कि एजेंसी को यह बताया चाहिए कि रेड के दौरान आखिर उन्हें क्या मिला. 

यह भी पढ़ें: त्योहारों में पंजाब को दहलाने की पाक की 'नापाक' साजिश नाकाम, 4 हैंड ग्रेनेड के साथ दो गिरफ्तार

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक हैं इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. भगवंत मान ने कहा कि उनके जनसभा में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. उन्होंने बीजेपी की नशे के खिलाफ निकाली जा रही यात्राओं को फ्लॉप बताया. 

Advertisement

CM भगवंत मान के OSD के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, CBI ने CM भगवंत मान के OSD (ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया और CM मान के "कैंप ऑफ़िस" समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी. यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद की गई थी. कोर्ट ने ED की ओर से शेयर की गई जानकारी के आधार पर संघीय एजेंसी से जांच के आदेश दिए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »