खिलौना बंदूक की दम पर लूटी थी कार, पुलिस नेे 48 घंटे में ढूंढ निकाला आरोपी

कार लूट के आरोपी को संगरूर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. उसने किराए पर कार बुक की थी, जैसे ही वह संगरूर पहुंचा उसने नकली बंदूक के दम पर कार लूटी थी और मौके से भाग निकला था.

Advertisement
कार लूट का आरोपी. कार लूट का आरोपी.

बलवंत सिंह विक्की

  • संगरूर,
  • 05 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

पंजाब के संगरूर में अप्रैल महीने में बंदूक की दम पर कार लूट की घटना सामने आई थी. घटना सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी. इस दौरान पुलिस को आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था. जिसमें वह खिलौने की दुकान से कुछ सामान खरीदता दिखाई दिया था. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी की गई कार भी जब्त की गई है. 

Advertisement

दरअसल, संगरूर में 2 जुलाई को कार लूट की घटना सामने आई थी. हरियाणा के सिरसा के रहने वाले जसबीर सिंह ने पुलिस को बताया था कि भाड़े पर कार चलाता है. सिरसा से एक युवक को संगरूर के लिए मेरी कार (स्विफ्ट डिजायर) बुक की थी. कार में मेरे अलावा दो और लोग सवार थे. पीड़ित ने आगे बताया था कि संगरूर पहुंचने पर कार में बैठे युवक ने बंदूक की दम पर मेरी कार लूटकर फरार हो गए.

मामला की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी का तलाश में जुट गई थी. पुलिस की कई टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुट गई थी. पुलिस को जांच के दौरान खिलोने की दुकान का सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें आरोपी का चेहरा नजर आ रहा था. फुटेज में नजर आया था कि आरोपी खिलौने वाली बंदूक खरीद रहा है. 

Advertisement

पेट्रोल का पेमेंट किए बिना भागा था आरोपी

संगरूर के एसएसपी सुरेंदर लांबा ने बताया कि पुलिस की टीम ने कार लूट के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नशे का आदी है. नशे के लिए रुपये की जरूरत पूरा करने के लिए उसने इस घटना का अंजाम दिया था. कार लूट के बाद आरोपी ने कक्कड़वाल गांव के पास के पेट्रोल पंप से 3 हजार रुपये का पेट्रोल कार में डलवाया था. मगर, यहां से भी वह बिना पेमेंट दिए फरार हो गया था. वहां के लोकल थाने में भी इसके खिलाफ केस दर्ज है.

48 घंटे में आरोपी पकड़ा गया: एसएसपी

एसएसपी ने आगे बताया कि इस मामले को 48 घंटे में सुलझा लिया गया. आरोपी के पास से लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और खिलौना बंदूक बंदूक बरामद की गई है. पकड़े गए युवक के खिलाफ इसके पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. वह पिछले एक साल से नशा करने का आदि है. नशे की रकम के जुगाड़ के लिए उसने कार लूट की घटना को अंजाम दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »