पंजाब की जेलों के लिए CISF का सुरक्षा कवच, बंद हैं खालिस्तानी आतंकी, ड्रग माफिया

सीआईएसएफ जेलों की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की मदद करेगी. इस तरह की फुलप्रूफ सिक्योरिटी से जेल ब्रेक जैसी घटनाओं की संभावना खत्म होगी. साथ ही विचाराधीन कैदियों को कोर्ट ले जाते समय भी सीआईएसएफ का सुरक्षा कवच साथ होगा.

Advertisement
सीआईएसएफ जवान सीआईएसएफ जवान

जितेंद्र बहादुर सिंह / वरुण शैलेश / खुशदीप सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

पंजाब की जेलों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मल्टी एजेंसी सुरक्षा को हरी झंडी दी है. ये उन जेलों के लिए है जहां खालिस्तानी आतंकवादी, ड्रग माफिया और कुख्यात गैंगस्टर्स कैद हैं. बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर पंजाब की जेलों के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुरक्षा कवर की मांग की थी.  

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक सीआईएसएफ जेलों की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की मदद करेगी. इस तरह की फुलप्रूफ सिक्योरिटी से जेल ब्रेक जैसी घटनाओं की संभावना खत्म होगी. साथ ही विचाराधीन कैदियों को कोर्ट ले जाते समय भी सीआईएसएफ का सुरक्षा कवच साथ होगा.

सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार के आग्रह पर शुरुआत में सीआईएसएफ की दो कंपनी पंजाब में तैनात की जा रही हैं. सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी चंडीगढ़ जा रहे हैं. वहां राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद जेलों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती का खाका तैयार किया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की जरूरत के मुताबिक भविष्य में और कंपनियों और जवानों को भी पंजाब भेजा जा सकता है. हालांकि राज्य सरकार ने जेलों में 4G जैमर्स लगाने की भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से जरूरत जताई थी. लेकिन इस मांग पर गृह मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement