जालंधर में स्कूटी में धमाका, BSF चौक के पास लगी आग, मचा हड़कंप

जालंधर के BSF चौक के पास एक स्कूटी में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
BSF चौक के पास खड़ी स्कूटी में धमाका (Photo: Screengrab) BSF चौक के पास खड़ी स्कूटी में धमाका (Photo: Screengrab)

कमलजीत संधू

  • जालंधर ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

पंजाब के जालंधर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां BSF चौक के पास खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका हो गया. धमाके के तुरंत बाद स्कूटी में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही स्कूटी में धमाका हुआ, उसमें तेज आग लग गई. आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.

धमाके के बाद स्कूटी में लगी आग

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आएगी. यह घटना शहर में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जालंधर के BSF चौक के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »