पंजाब में शुरू होगी 'CM दी योगशाला', 25-25 के ग्रुप में लगेंगी योगा क्लासेज

बड़े स्तर पर रोज योग को अपनाने की बड़ी मुहिम के तहत पंजाब में CM दी योगशाला के नाम से योग क्लास शुरू की जाएगी. इसमें मुफ्त में योग की शिक्षा दी जाएगी. यहां सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर योग सिखाएंगे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

पंजाब सरकार जल्द ही प्रदेश में योगशाला शुरू करने जा रही है. बड़े स्तर पर रोज योग को अपनाने की बड़ी मुहिम के तहत ये CM दी योगशाला के नाम से शुरू की जाएगी. इसमें मुफ्त में योग की शिक्षा दी जाएगी. यहां सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर योग सिखाएंगे. इस योगशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को समझाना है कि शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए मेडिटेशन और योग जरूरी है.

Advertisement

4 शहरों से शुरू होगी योगशाला

पंजाब की योगशाला पंजाब के 4 शहरों से शुरू होगी. पहले चरण में  सीएम दी योगशाला अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में बनाई जाएगी. कुछ महीने में पूरे राज्य में इसे शुरू कर दिया जाएगा. गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर ने यहां अप्वाइंट होने वाले योगा के इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेन किया है. 

25-25 के ग्रुप में योगा क्लास

एक ग्रुप में कम से कम 25 लोगों का होना अनिवार्य होगा. हर ग्रुप से एक मेंबर जिसे ग्रुप कोऑर्डिनेटर कहा जाएगा, वह क्लास ऑर्गेनाइज कराने के लिए योगा इंस्ट्रक्टर के साथ कोऑर्डिनेट करेगा. ग्रुप कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप के सभी मेंबर के मुताबिक जगह और समय तय करें.

घर पर भी मिलेगी क्लास

अगर आप अकेले हैं और खुद के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो भी आप रजिस्टर कर सकते हैं, सुविधा मुताबिक समय तय करने के बाद बैच चुनने का भी ऑप्शन होगा. इस मुहिम के जरिए प्रोफेशनल योगा टीचर सिर्फ एक मिस कॉल दूर होगा. योगा सीखने के लिए इच्छुक लोग मिस कॉल के जरिए और वेबसाइट पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं. पंजाब सरकार द्वारा जारी नंबर पर मिस कॉल या वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद इंस्ट्रक्टर लोगों के घर जाकर, उन्हें क्लासेज़ देंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »