इंडिगो विमान में यात्री के सीने पर गिरा ब्लैक कोबरा, ऐसे बची जान

चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान में अचानक यात्री के ऊपर ब्लैक कोबरा का बच्चा आ गिरा. जिसके बाद उन्होंने उसे नीचे झटककर फेंक दिया. घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से कोई एक्शननहीं लिए जाने पर यात्री ने विमान कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

Advertisement
विमान में गिरा ब्लैक कोबरा और पीड़ित व्यक्ति अश्ननी गुप्ता विमान में गिरा ब्लैक कोबरा और पीड़ित व्यक्ति अश्ननी गुप्ता

अजीत तिवारी

  • ,
  • 05 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सफर कर रहे एक व्यक्ति के सीने पर अचानक ब्लैक कोबरा सांप आ गिरा. इसके बाद यात्री के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि, पीड़ित यात्री के शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद पीड़ित यात्री अश्वनी गुप्ता ने इंडिगो को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

दरअसल, संगरूर के कपड़ा व्यापारी अश्ननी गुप्ता ने अपने बेटे नमन गुप्ता के साथ 28 जुलाई को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस के विमान में उड़ान भरी. उड़ान भरने के बाद उन्होंने खाना खाया और एक घंटे बाद ब्लैक कोबरा सांप का बच्चा उनके सीने पर आ गिरा. इसके बाद उनके बगल में बैठे मोगा के मुसाफिर नवीन बंसल और नमन गुप्ता ने उनकी मदद की और सांप को झटककर नीचे फेंक दिया. इसके बाद कोबरा रेंगकर सीट के नीचे चला गया.

Advertisement

घबराए अश्वनी ने कोबरा की फोटो ली और एयर होस्टेस को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद एयर होस्टेस ने उनसे फोटो अपने फोन में ट्रांसफर किया और विमान के कैप्टन को दिखाने की बात कही. हालांकि, जहाज में डर न फैल जाए इसलिए उन्होंने पीड़ितों को चुप रहने को कहा. इसके बाद डर से सहमे अश्वनी गुप्ता, उनके बेटे नमन गुप्ता और बगल में बैठे नवीन बंसल आगे के सफर में सीट पर पैर समेटकर बैठे रहे.

हालांकि, पीड़िता को दुख तब हुआ जब मामले पर विमान कर्मचारियों ने किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया. यहां तक कि मांगने के बाद भी उन्हें मेडिकल किट नहीं दी गई. और तो और विमान से उतरने के बाद भी घटना को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद इंडिगो के इस व्यवहार के विरोध में गुप्ता ने अपने लीगल एडवाइजर के जरिये इंडिगो को लीगल नोटिस भेजकर मुआवजे की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement