पंजाब: राज्यपाल से मिलकर भगवंत मान ने किया सरकार बनाने का दावा, 16 मार्च को लेंगे शपथ

भगवंत मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा. शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे.

Advertisement
Bhagwant mann Bhagwant mann

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जनादेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की. इस मुलाकात के बीच उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. 

मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा. शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे. 

Advertisement

बता दें कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड जनादेश मिला है. 117 में से 92 सीटें जीतकर AAP सरकार बनाने जा रही है. नई सरकार के गठन से पहले गवर्नेंस को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इन सबके बीच भगवंत मान ने विधायक दल की बैठक में ये साफ कर दिया कि सरकार गांव, मोहल्ले और वार्ड से चलेगी.

भगवंत मान ने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर पंजाब में मोहल्ला गवर्नेंस के संकेत दिए हैं. भगवंत मान ने 11 मार्च को विधायक दल की बैठक में साफ कहा था कि विधायक और अधिकारी अपनी गतिविधियों को गांव की ओर शिफ्ट करें. आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों को उनके दरवाजे पर सुविधाएं दी जाएं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »