केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय और राज्यों के चुनावों में अब तक 99 बार हार का सामना कर चुकी है और अब वह हार का शतक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक पुराने सुझाव का भी जिक्र किया. उन्होंने याद दिलाया कि आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की सलाह दी थी और इसे लोक सेवक संघ में बदलने की बात कही थी.