राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया है. राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला और सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद छोड़ने की चेतावनी दी और कहा कि जनता चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठा रही है.