सीजेपी के आंदोलन के बाद से एक बार फिर राहुल गांधी विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद आगे बढाना चाहते हैं...छात्रों की गूंज नाम से ये कार्यक्रम राहुल गांधी यूपी के प्रयागराज में करने वाले थे...प्रयागराज के केपी ग्राउंड में ये बडा कार्यक्रम होने वाला था. वहां टेंट लगने भी शुरू हो गए थे लेकिन अब पता चला है कि जिस ट्रस्ट के मैदान में ये कार्यक्रम हो रहा था उसने परमिशन रद्द कर दी है.