मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें केंद्र सरकार की कठपुतली करार दिया है. खड़गे का आरोप है कि चुनाव आयोग को मोदी और अमित शाह अपने इशारों पर नचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयुक्त सिर्फ दिखाने के लिए हैं, असल में पर्दे के पीछे से चुनाव जीतने के लिए हेरफेर किया जा रहा है.