विपक्ष के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने अब चुनाव आयोग के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है. विपक्षी दल आगामी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से देश भर में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे देश में 'सेव डेमोक्रेसी' यानी लोकतंत्र बचाओ रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इतना ही नहीं, 6 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च भी करेंगे.