दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के नेता और हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे. विपक्षी सांसदों ने मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला. रैली के जरिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया.