लखनऊ में अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमें महिलाओं के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए. महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज भी उतना ही प्रगतिशील होगा.” अखिलेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है, लेकिन मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं.