नेहरू तो नेहरू हैं, उनकी तुलना PM मोदी से नहीं हो सकती, बोले शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक होता है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए. लेकिन नेहरू तो नेहरू ही हैं और भारतीय उनके त्याग को नहीं भूल सकते. एनसीपी (एसपी) चीफ ने कहा कि देश के निर्माण और आजादी की लड़ाई में नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और उनका सम्मान किया जाना चाहिए.

Advertisement
PM मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं. (Photo: ITG) PM मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं. (Photo: ITG)

ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

एनसीपी (एसपी) के चीफ शरद पवार ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और जवाहर लाल नेहरू की तुलना नहीं हो सकती है. यहां अपनी पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए पवार ने कहा कि पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं और ऐसी छवि बनाई जा रही है कि उनके कद का कोई दूसरा नेता नहीं है. 

Advertisement

पवार ने कहा कि देश के निर्माण और आजादी की लड़ाई में नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और उनका सम्मान किया जाना चाहिए.

वरिष्ठ एनसीपी (एसपी) ने कहा कि उनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती. महात्मा गांधी के नेतृत्व में आज़ादी की लड़ाई के दौरान नेहरू ने कई साल जेल में बिताए. 

पीएम मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का ज़िक्र करते हुए पवार ने कहा, "यह अच्छी बात है. संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक होता है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए. लेकिन नेहरू तो नेहरू ही हैं और भारतीय उनके त्याग को नहीं भूल सकते."

शरद पवार ने सबको याद दिलाया कि नेहरू ने आज़ादी के ठीक बाद के बेहद मुश्किल दौर में देश का नेतृत्व किया था, और ब्रिटिश शासन से भारत को आज़ाद कराने में उनकी अहम भूमिका की बराबरी नहीं की जा सकती.

Advertisement

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग किसानों, पढ़े-लिखे बेरोजगारों और महिलाओं के मुद्दों से बेखबर हैं. 

उन्होंने कहा, "देश कई समस्याओं से जूझ रहा है." साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश की विदेश नीति भी उम्मीद के मुताबिक नहीं है. 

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने जोर दिया कि चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में पार्टी का फर्ज जनता की सेवा करना है, खासकर ऐसे समय में जब देश बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों से जूझ रहा है. 

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इससे उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार शपथ ली थी. 10 जून 2026 को उनका कुल कार्यकाल नेहरू से एक दिन अधिक हो गया है. यह आजाद भारत में लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल है.

इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए भाजपा, एनडीए और सरकार स्तर पर देशभर में कार्यक्रम, समारोह और जश्न का आयोजन कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »