मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बीच आज बड़ी बैठक, क्या PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों के दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश होगा. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिमी एशिया में संकट गहराया हुआ है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं. ऐसे में सभी की निगाहें लगी हुई हैं कि मंत्रिपरिषद की बैठक में क्या निर्णय लिए जाएंगे?

Advertisement
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक (Photo-PTI) पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.  एक साल बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. इस दौरान अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज, प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी.

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के फेरबदल की अटकलों की बीच मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है. पीएम मोदी ने पांच दिनों की विदोश  यात्रा से लौटते की केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है.

Advertisement

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी. ऐसे में देखना है कि सरकार इस बैठक में कोई बड़ा और अहम फैसला लेगी? 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसे केंद्र सरकार के कामकाज की एक अहम मध्यावधि समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्य मंत्री हिस्सा लेंगे. 

माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और अलग-अलग विभागों के कामकाज का आकलन किया जाएगा. इसके अलावा हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जा सकती है. विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है. 

Advertisement

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला
पश्चिम एशिया संकट के बीच हो रही मंत्रिपरिषद की बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र कर सकते हैं, और मंत्रालयों एवं विभागों को नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश दे सकते हैं. 

देश में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, उसके लिए कदम उठा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और रसद जैसे विभागों को लेकर कोई निर्देश दे सकते हैं. 

पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दिया था कि नागरिकों और युद्ध के कारण प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आम जनता के लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है. 

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच बैठक
मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है, जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे. जून में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकले लगाई जा रही हैं.  2024 में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी थी. मोदी 3.0 कैबिनेट ने 10 जून, 2024 को शपथ ली थी.  मोदी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है. 

Advertisement

मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न मंत्रालय की समीक्षा की जाएगा. बैठक में सरकार की प्रमुख योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और प्रगति पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा.  तीसरी मोदी सरकार की दूसरी वर्षगांठ नज़दीक आने के साथ ही, सरकार से यह भी उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं और चल रही नीतिगत पहलों की मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी.

आमतौर पर, प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद की ऐसी पूर्ण बैठकों का इस्तेमाल शासन से जुड़ी प्राथमिकताओं की समीक्षा करने, मंत्रालयों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और आने वाले महीनों के लिए राजनीतिक व प्रशासनिक रूपरेखा तैयार करने के लिए करते हैं. अब देखना है कि सरकार क्या कदम उठाती है? 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement