मॉनसून सत्र: राज्यसभा में मौजूद नहीं थे बीजेपी के कुछ सांसद, पीएम मोदी ने मांगी उनकी लिस्ट

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मौदी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने बैठक में उन बीजेपी सांसदों की लिस्ट मांगी जो राज्यसभा में उपस्थित नहीं थे.

Advertisement
पीएम मोदी (फोटो-पीटीआई) पीएम मोदी (फोटो-पीटीआई)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • पीएम मोदी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए
  • पीएम ने कल राज्यसभा में अनुपस्थित रहे सांसदों की लिस्ट मांगी

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और सोमवार को राज्यसभा में एक मौका ऐसा आया जब विपक्ष ने एक बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की. विपक्ष की इस मांग पर वोटिंग कराई गई. इस वोटिंग के दौरान कुछ बीजेपी सांसद मौजूद नहीं थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे सदस्यों की लिस्ट मांगी है.

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मौदी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने बैठक में उन बीजेपी सांसदों की लिस्ट मांगी जो राज्यसभा में उपस्थित नहीं थे.

Advertisement

दरअसल, सोमवार को राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 पेश किया था. विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा था. इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग कर रहा था. विपक्ष की मांग पर राज्यसभा में वोटिंग कराई गई. 

बिल सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के पक्ष में 44 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 79 वोट पड़े. इस तरह विपक्ष की मांग रद्द हो गई और ये बिल कुछ देर बाद ही पारित हो गया. लेकिन इस वोटिंग के दौरान बीजेपी के कुछ सांसद मौजूद नहीं रहे. ऐसे सांसदों की ही पीएम मोदी ने लिस्ट मांगी है.

खेल को बढ़ावा दें - पीएम मोदी

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा दें. पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में ओलंपियन के सम्मान में खड़े होकर अभिवादन करने के लिए भी कहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »