कर्नाटक: मंदिर के बाहर मुस्लिम फल विक्रेता पर हमला, कांग्रेस नेता बोले- संघ के लोग डरपोक

कर्नाटक में मंदिर के बाहर मुस्लिम फल विक्रेता पर हमला हुआ. उसके सारे तरबूज सड़क पर फेंक दिये गए थे. अब कांग्रेस ने संघ को घेरा है.

Advertisement
मंदिर के बाहर पलटी गई थी फल विक्रेता की ठेली मंदिर के बाहर पलटी गई थी फल विक्रेता की ठेली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • कर्नाटक में पहले हिजाब फिर मीट की दुकानों पर हुआ था विवाद
  • इसके बाद मंदिर के बाहर मुस्लिम दुकानदारों पर रोक लगाने को कहा गया

कर्नाटक में मंदिरों के बाहर मुस्लिम समुदाय की दुकानें ना लगने देने का विवाद बढ़ता जा रहा है. 9 अप्रैल को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मंदिर के बाहर तरबूज बेच रहे मुस्लिम शख्स का ठेला पलट दिया गया था. ऐसा करने का आरोप श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं पर लगा था, जिसपर अब कांग्रेस ने संघ परिवार को घेरा है.

Advertisement

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने पूरे मामले के लिए RSS पर हमला बोला है. बीके हरिप्रसाद ने कहा कि मैंने भी देखा कि किस तरह तरबूज बेच रहे अल्पसंख्यक शख्स के ठेले को तोड़ा गया. इससे हमें पता चला कि वे (संघ) कितने डरपोक हैं. ब्रिटिश राज में भी वे डरपोक थे. वे ब्रिटिश के एजेंट, जासूस और गुलाम थे. संघ परिवार के ये लोग ब्रिटिश से पेंशन लेते थे.

आगे मंत्री Araga Jnanendra पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री खुद ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रहे हैं. राज्यपाल ने भी आंखें मूंद ली हैं. उन्होंने शत्रुता के भाव के बिना राज्य को चलाने की संविधान की शपथ ली थी, लेकिन वे (कर्नाटक सरकार) खुद शत्रुता को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को तुरंत स्वत संज्ञान लेकर Araga Jnanendra को मंत्रिपद से हटाना चाहिए.

Advertisement

क्या है विवाद

बता दें कि 18 मार्च को हिंदू संगठनों की तरफ से मांग उठी थी कि कर्नाटक में मंदिर परिसर के बाहर मुस्लिम विक्रेता को दुकान नहीं लगाने की जाएगी. इतना ही नहीं, सरकार ने भी इस कदम को सही बताते हुए Endowment Act of 2022 का हवाला दिया. इसके बाद हिंदू संगठनों की तरफ से कहा गया कि फलों के बिजनस में कथित मुस्लिमों के एकाधिकार को खत्म किया जाना चाहिए.

इसी कड़ी में 9 अप्रैल को एक फल विक्रेता को निशाना बनाया गया था. यह मुस्लिम फल विक्रेता कर्नाटक के धारावाड़ शहर में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर फल बेच रहा था. वहीं पर कथित रूप से उसपर श्री राम सेना के लोगों ने हमला किया औरतरबूज की ठेली को भी पलट दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »