सिब्बल के डिनर में बोले नरेश गुजराल- कांग्रेस को मजबूत होना है तो एक परिवार से मुक्त होना होगा

कपिल सिब्बल के डिनर में कई नेताओं की यह राय थी कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदगी देश के कई राज्यों में है. ऐसे में कांग्रेस को रिवाइव होने की सख्त जरूरत है.

Advertisement
कपिल सिब्बल (फाइल फोटोः आजतक) कपिल सिब्बल (फाइल फोटोः आजतक)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST
  • कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर नेताओं ने जताई चिंता
  • सिब्बल के डिनर में कांग्रेस के रिवाइवल पर हुई चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक दिन पहले विपक्षी दलों के तमाम नेताओं को डिनर पर बुलाया था. गांधी परिवार के बगैर हुए सिब्बल के डिनर पर सबकी नजर थी. सिब्बल G-23 के उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. सूत्रों की मानें तो कपिल सिब्बल की ओर से आयोजित डिनर में कांग्रेस के पुनरुत्थान को लेकर भी चर्चा हुई.

Advertisement

कपिल सिब्बल के डिनर में कई नेताओं की यह राय थी कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदगी देश के कई राज्यों में है. ऐसे में कांग्रेस को रिवाइव होने की सख्त जरूरत है. सूत्रों के मुताबिक नेताओं ने देश की सबसे पुराने सियासी दल कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई. सूत्रों का कहना है कि सिब्बल के डिनर में  शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने कहा कि अगर कांग्रेस को मजबूत होना है तो उसे एक परिवार से मुक्त होना होगा.

सूत्रों का कहना है कि नरेश गुजराल की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद किसी भी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की. गौरतलब है कि कांग्रेस के G-23 समूह के नेता कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन पर डिनर दिया था जिसमें विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. सिब्बल के डिनर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शरद यादव, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, संजय राउत, डेरेक ओ ब्रायन के साथ ही विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए थे.

Advertisement

इस दौरान कांग्रेस के G-23 समूह के गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, संदीप दीक्षित भी मौजूद थे. डिनर के दौरान सिब्बल ने बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चे की जरूरत पर बल दिया था. शरद पवार ने भी सिब्बल से सहमति जताई थी. सिब्बल ने यह डिनर ऐसे समय आयोजित की जब राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे तो वहीं प्रियंका गांधी विदेश दौरे पर.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »