बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार, अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी

बांकीपुर सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाया गया था. इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा. (Photo: ITG) बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा. (Photo: ITG)

पीयूष मिश्रा

  • पटना,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है.

अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं. वह पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही दो बार दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. मंडल मंत्री एवं महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. वह 27 वर्षों से बीजेपी के  कार्यकर्ता हैं. 

Advertisement

उन्होंने बूथ अध्यक्ष से राजनीति जीवन की शुरुआत की थी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय और बांकीपुर विधानसभा सीट के एक सामान्य कार्यकर्ता को नितिन नवीन ने अपने इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए उम्मीदवार पसंद किया था.  अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं. वह फिलहाल प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष हैं.

इससे पहले जनसुराज पार्टी से प्रशांत किशोर इस सीट से उम्मीदवार घोषित हुए थे. बता दें कि ये सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाया गया था. इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

30 जुलाई को होगा मतदान

बीते दिनों चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और तीन अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी.

Advertisement

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को सोमवार के दिन जारी की जाएगी. इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 जुलाई निर्धारित है. इसके बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी. तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. मतदान और काउंटिंग के बाद पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न करा ली जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »