दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद ने बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष से की मुलाकात

अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है. सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर सोनू सूद से मुलाकात की है. कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी.

Advertisement
सोनू सूद (फाइल फोटो) सोनू सूद (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST
  • सोनू सूद ने पिछले साल की थी केजरीवाल से मुलाकात
  • पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोनू सूद की बहन कांग्रेस में हुई थीं शामिल

अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है. सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर सोनू सूद से मुलाकात की है. बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोगा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisement

कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी. इसके  बाद से चर्चा थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. इसके उलट सोनू सूद की बहन पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गईं. इस दौरान सोनू सूद ने भी तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थी.

केजरीवाल ने की थी सोनू सूद की तारीफ

सोनू सूद से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. इस दौरान केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया था और कहा था कि सोनू सूद हमारे ब्रांड एम्बेस्डर होंगे. 

सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं. आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो सोनू सूद कर रहे हैं. जो भी सोनू सूद से मदद मांगता है, वे उसकी मदद करते हैं. केजरीवाल ने कहा था कि गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »