संसद में गालियां... वीडियो में हंसते दिख रहे हर्षवर्धन-रविशंकर की सफाई आई, चौतरफा घिरे बिधूड़ी

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी इतना भड़क गए कि शब्दों की न्यूनतम मर्यादा तक भूल गए. दानिश अली को सदन के भीतर ही भला-बुरा कहने लगे. अपने बयान पर बिधूड़ी चारों ओर से घिर गए हैं.

Advertisement
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. जहां विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर हो रहा है, वहीं बीजेपी की ओर से भी सफाई दी जा रही है. साथ ही बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है कि आखिर उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही क्यों नहीं करे? जब बिधूड़ी संसद में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, तब रविशंकर और हर्षवर्धन हंसते हुए दिखाई दिए थे. ऐसे में दोनों नेता भी घिर गए. अब हर्षवर्धन और रविशंकर ने इस मामले में सफाई दी है. इस मामले में रमेश बिधूड़ी का बयान भी सामने आ गया है, उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. मामला संसद के अंदर हुआ. मैं उन चीजों पर चर्चा नहीं कर सकता जो संसद के अंदर हुईं हैं.

Advertisement

भले ही पार्टी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया हो, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, दानिश अल्वी, लालू यादव, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बिधूड़ी और बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और इमरान प्रतापगढ़ी के साथ दानिश अली के आवास पर पहुंचे.

बता दें कि रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी इतना भड़क गए कि शब्दों की न्यूनतम मर्यादा तक भूल गए. दानिश अली को सदन के भीतर ही भला-बुरा कहने लगे. अपने बयान पर बिधूड़ी चारों ओर से घिर गए हैं.

जयराम रमेश का बीजेपी पर हमला 

Advertisement

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दो पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद और डॉ. हर्षवर्धन कल लोकसभा में अपनी पार्टी के सहयोगी रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए नफरत भरे भाषण पर बेशर्मी से प्रसन्न हुए. वे भी उतने ही निंदा के पात्र हैं, जितने बिधूड़ी. उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा का यह शर्मनाक स्तर गिर गया है.

PM मोदी के इशारे पर हो रहा ऐसी भाषा का इस्तेमालः लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने बिधूड़ी की भाषा की आलोचना करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है . जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है. PM के इशारे पर एक बीजेपी सांसद पार्लियामेंट के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहा है वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है. यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है.

अखिलेश-मायावती ने भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है, ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है. वहीं  बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि भले ही स्पीकर ने उन्हें चेतावनी दी है लेकिन बीजेपी की ओर से उनके खिलाफ अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुखद दुर्भाग्यपूर्ण है. 

Advertisement
दानिश अली के आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

दानिश अली ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. 

बीजेपी नेताओं ने दी ये सफाई

बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि संसद के अंदर और संसद के बाहर हमने हमेशा मर्यादित आचरण का समर्थन किया है और मैं स्वयं भी इसका पालन करता हूं. मैं ऐसी किसी भी टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं जो अमर्यादित है.

हर्षवर्धन ने अपनी हंसी पर क्या कहा? 

जब बिधूड़ी संसद में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उनके बगल में बैठे बीजेपी सांसद हंस रहे थे. लिहाजा उनकी आलोचना शुरू गई. इस मामले पर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से पूछता हूं जो आज सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लिख रहे हैं, क्या वे वास्तव में मानते हैं कि मैं कभी भी ऐसी अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल में भागीदार बन सकता हूं जो किसी एक समुदाय की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाती हो? यह नकारात्मकता से भरी एक द्वेषपूर्ण, बेबुनियादी, पूर्णतः झूठ और मनगढ़ंत कहानी है और सोशल मीडिया पर कुछ निहित राजनीतिक तत्वों द्वारा मेरी छवि को खराब करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. 

Advertisement

राजनाथ सिंह ने जताया खेद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई कुछ "आपत्तिजनक" टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त किया है. रक्षा मंत्री ने कहा,"यदि सांसद की टिप्पणी से विपक्ष आहत हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »