देश के पहाड़ हों या मैदान, मानसून इस वक्त कई इलाकों के लिए आफत बन चुका है. पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा है. हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 81 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बुनियादी ढांचे को लगभग 1,001 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उत्तराखंड में भी भारी बारिश के बीच आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.