अमेरिका के मिशिगन में डॉक्टर अब्दुल अल सैयद ने चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रचा है. वे अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम व्यक्ति बन गए हैं. हालांकि, अमेरिका के इस नए सीनेटर की चर्चा अब भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में खूब हो रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अब्दुल की जीत का उदाहरण देकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है.