तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उदयनिधि को अपने साथ ले कर निकली तो हंगामा हो गया. समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आ रही हैं. उदयनिधि को तंजावुर ले जाया जा सकता है. आजतक के कैमरे में गिरफ्तारी के लिये पहुंची पुलिस और उदयनिधि के परिजनों की बहस कैद हुई है. कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक रैली के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा से जुड़ी एक टिप्पणी की थी.