सुप्रीम कोर्ट ने कथित चुनावी धांधली के मुद्दे पर विपक्षी इंडिया गठबंधन को ज्ञापन सौंपने के बजाय सीधे याचिका दायर करने की सलाह दी है. इस फैसले से विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है. दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही रोक दी गई है. देखें बड़ी खबरें.