शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों का जश्न जारी है. दिल्ली के जंतर-मंतर से देर रात की कई तस्वीरें सामने आई हैं. प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहे और जश्न मनाते नजर आए. हालात को देखते हुए पुलिस ने लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से इलाका खाली करने की अपील की. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से हटाया. देर रात तक चले इस अभियान के बाद धीरे-धीरे जंतर-मंतर का इलाका खाली कराया गया...सिर्फ दिल्ली के जंतर-मंतर से ही नहीं, देश के कई हिस्सों से भी छात्रों के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं.