उत्तर भारत के पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी शुरू हो गई है. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम, गंगोत्री और गोमुख में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के द्रास और जोजिला पास में ताजा हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में आगे भी बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है.