केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने इसे भारतीय लोकतंत्र और जनता के जनादेश का खुला अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और पूरी दुनिया हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का लोहा मानती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का रहा है. चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और उन्हें बदनाम करना अब कांग्रेस की आदत बन चुकी है.