वोटों की कथित चोरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा और आक्रामक पोस्ट साझा किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा है कि लोगों के वोटों की चोरी करना सीधे तौर पर देश के नागरिकों और हमारे संविधान के खिलाफ एक गंभीर अपराध है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों को खुले तौर पर चेतावनी दी है कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सरासर गलत और देश के खिलाफ है.