कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा से केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी मिलकर वोट चोरी का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी की योजना पीएम मोदी बनाते हैं, अमित शाह इसे संचालित करते हैं और ज्ञानेश कुमार इसे लागू करते हैं.