विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. इंडिया ब्लॉक के सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने साफ कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी विपक्षी दलों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इन राज्यों के परिणाम काफी हैरान करने वाले हैं.