राहुल गांधी दिल्ली के त्रिलोकपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने 'वोट का अधिकार' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की. उन्होंने नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 भरने की अपील की और वॉलंटियर्स का हौसला बढ़ाया. राहुल गांधी लगातार चुनाव प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.