अमित शाह से जुड़े मानहानि के 8 साल पुराने एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है. अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए राहुल गांधी को सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला सामने आते ही परिसर के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी करके जमकर जश्न मनाया.