प्रयागराज के कानपुर-वाराणसी हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. हादसा सोरांव क्षेत्र के कुरगांव के पास हुआ, जहां रिफाइंड तेल से भरा एक कंटेनर कथित तौर पर एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगे.