प्रयागराज के कसारी मसारी इलाके का नाम अब योगी सरकार ने बदलकर श्री कृष्णपुरी कर दिया है. माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं. इलाके में नंदगांव और बरसाना जैसे सेक्टर विकसित किए गए हैं.