चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर देश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है. दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में तीखी जुबानी जंग जारी है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि जब विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है, तो फिर सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखने का क्या औचित्य है.