चार राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. बैलेट पेपर से हुए 28 सीटों के इन चुनावों में कांग्रेस को शून्य सीटें मिली हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बैलेट बॉक्स से चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. देश में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच आए इन नतीजों ने विपक्ष के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.