प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती घायल कैप्टन स्मित मछार से फोन पर विशेष बातचीत की है. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य का पूरा हाल जाना और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस, वीरता और असाधारण सूझबूझ की जमकर तारीफ की है. गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मिथ के सिर और सीने में काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.