आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस बेहद खास और ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके महान विचारों को याद किया. इससे पहले उन्होंने पोस्ट साझा कर बापू के योगदान को नमन किया था. आज पूरा भारत बापू के उन महान आदर्शों को याद कर रहा है जिन्होंने देश को आजादी की राह दिखाई.